फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किशोरी को अगवा करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी से बच रही पुलिस

Sat, 25 Mar 2023 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को अगवा करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी से बच रही पुलिस
विज्ञापन

न्याय के लिए भटक रहा है किशोरी का पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी। नारखी क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी तीन मार्च को लापता हुई थी। पुलिस ने उसे पांच दिन बाद तलाश कर लिया। किशोरी के मिलने के बाद परिजन ने दो युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित परिजन का कहना है कि किशोरी बयान भी दर्ज करा चुकी है। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का आरोप है कि जिन आरोपियों ने उसकी बेटी का अपहरण कर बंधक बनाकर रखा था, वह आरोपी गांव बरतरा के रहने वाले हैं। किशोरी को बरामद करने के साथ ही पुलिस तीन दिन तक उसको थाने में ही बैठाए रखी। तीन दिन बाद किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसके बयान भी दर्ज हुए। अभी भी पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय का कहना है कि किशोरी के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें