फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मुठभेड़ में सरगना सहित तीन गो तस्कर गिरफ्तार, एक कैंटर गोवंश कराए मुक्त, एक मृत को दफनाया गया

Wed, 18 Jan 2023 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में तीन गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक कैंटर में गोवंशो को लादकर ले जा रहे थे। इनके कब्जे से प्राप्त 12 गोवंशों को पुलिस ने मुक्त करा दिया है। साथ ही एक मृत मिले गोवंश को दफनवा दिया है।  
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में गो तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ एटा रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास हुई। इस दौरान पुलिस ने सरगना सहित तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

 
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात मुखबिर से गो तस्करों के आने की सूचना पर थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्रा एफसीआई गोदाम के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी समय एटा की तरफ से एक कैंटर गाड़ी आती दिखाई दी। चालक ने जैसे ही पुलिस को देखा तो गाड़ी रोक दी और तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करते वह गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद भाग रहे दो तस्करों को दबोच लिया, जबकि एक को उसके घर एटा से गिरफ्तार करके लाई। 

इन तस्करों की हुई गिरफ्तारी

बताया कि पकड़े गये गो तस्करों में फरमान निवासी ताहरपुर, थाना मैनाठोर, मुरादाबाद, जुनैद निवासी लाल मौहम्मद खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर और तौफीक निवासी करनपुर सरकार, मुरादाबाद शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि फरमान गैंग का सरगना है। जबकि जुनैद पुलिस कस्टडी से भागा हुआ है। उसके आपराधिक इतिहास और इनाम के बारे में मुजफ्फरनगर पुलिस से जानकारी की जा रही है।

पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के कब्जे से एक तमंचा, एक पोनियां, तीन मोबाइल, एक कैंटर, एक स्विफ्ट कार  बरामद की है। कैंटर में मौजूद 12 गोवंश को मुक्त कराया गया है, जबकि एक मृत सांड़ को दफन करा दिया गया है। पुलिस ने पकड़े गये तस्करों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ के साथ अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह तस्कर हो गए फरार

एसपी ग्रामीण ने बताया कि फरार गो तस्करों में मेहरबान उर्फ मोटा निवासी जलालाबाद थाना भवन शामली, कुर्शीद निवासी टाडा जनपद मुरादाबाद और इस्लाम निवासी टाडा जनपद मुरादाबाद हैं। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। गिरोह में शामिल कुछ स्थानीय लोगों के नाम भी प्रकाश में आये हैं, उनके बारे में भी जानकारी की जा रही है।

एसएसपी ने टीम को किया पुरस्कृत

बताया कि गो तस्करों से मुठभेड़ के बाद गो तस्करों के सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करने वाली टीम का उत्साह वर्धन करते हुए एसएसपी ने टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें