फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 10 हजार का इनामी गैंग लीडर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; दर्ज हैं 15 मुकदमे

Mon, 14 Oct 2024 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में पुलिस ने 10 हजार के इनामी गैंग लीडर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से यह घायल है। इसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
गैंग लीडर मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अरांव थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एटा के गैंग लीडर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। वह नसीरपुर थाने का गैंगस्टर है। जिसकी विवेचना अरांव पुलिस कर रही है। बदमाश के एक पैर में गोली लगी है। उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। उसके पास से अवैध असलहा और चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में गैंग बनाकर चोरी लूट के अलावा गोवध की वारदातों को अंजाम देने के आरोपी को अरांव थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी एटा, थाना जसरथपुर के नदराला निवासी इश्तयाक नसीरपुर थाने का गैंगस्टर है। इसकी विवेचना अरांव थाना पुलिस कर रही थी। वह गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था।
 

सीओ सिरसागंज विनीत सिकरवार के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजुल पांडेय फरार आरोपी की तलाश में अरांव रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर युवक आया और पुलिस को देखकर भागने लगा। बाइक फिसलने से वह गिर गया। उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके ऊपर फायर किए। एक पैर में गोली लग गई। उसे आनन-फानन में सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एटा के जसरथपुर थाने में गैंग लीडर है

थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि बदमाश के खिलाफ एटा, मैनपुरी और फिरोजाबाद में करीब 15 मुकदमा दर्ज हैं। साथ ही एटा और मैनपुरी का गैंगस्टर भी है। एटा के थाना जसरथपुर का वह गैंग लीडर है। नसीरपुर पुलिस ने कुछ समय पहले उसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत के बाद वह छूट गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें