टूंडला के गांव पहाड़पुर में ग्रामीणों को समझाते सीओ अभिषेक श्रीवास्तव व तहसीलदार डा गजेन्द्रपा?
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद/नारखी। पुलिस अफसरों के साथ शुक्रवार को तहसील के अधिकारी गांव पहाड़पुर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। आश्वासन दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। जो दोषी है उसके खिलाफ ही नारखी पुलिस कार्रवाई करेगी।
पानी की समस्या को लेकर नारखी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के ग्रामीणों ने टूंडला- एटा मार्ग पर जाम लगा दिया था। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से ग्रामीण भिड़ गए। पथराव के दौरान जहां पुलिस की दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं रोडवेज की दो बसों को भी ग्रामीणों ने पथराव कर तोड़ दिया। पथराव के दौरान चौकी प्रभारी नगला बीच, रोडवेज बस का चालक और तीन ग्रामीण के साथ अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने पुलिस ने 23 लोगों को नामजद करते हुए अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए। शुक्रवार को सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव पुलिस बल व तहसीलदार टूंडला के साथ गांव पहाड़पुर पहुंचे और ग्रामीणों की बात सुनी। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पुलिस निर्दोष लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। सीओ टूंडला द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं ग्रामीण केसी का कहना है कि उसके घर कुछ लोगों ने रात के समय पथराव किया था जिसकी शिकायत मौखिक रुप से पीड़ित से पुलिस से की है। सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि वह तहसील प्रशासन के साथ गांव गए थे और ग्रामीणों ने बात कर उनकी समस्याओं को सुन निस्तारण का आश्वासन दिया है।