फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: किसान पंचायत में बोले भानु प्रताप सिंह- किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले पुलिस प्रशासन

Tue, 20 Dec 2022 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

विकास भवन के सामने आयोजित किसान पंचायत में ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा किसान आयोग का गठन किया जाए। इसके अध्यक्ष एवं सदस्य किसान बनाए जाएं।
विज्ञापन
किसान पंचायत को संबोधित करते भानु प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में भारतीय किसान यूनियन (भानु) की राष्ट्रीय पंचायत मंगलवार को जिला मुख्यालय विकास भवन के सामने आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस मनमानी को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा। किसान आयोग के गठन की मांग की।
विज्ञापन


विकास भवन के सामने आयोजित किसान पंचायत में ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा किसान आयोग का गठन किया जाए। इसके अध्यक्ष एवं सदस्य किसान बनाए जाएं। साठ वर्ष से अधिक आयु के किसानों को दस हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने तथा बिजली, पानी फ्री दिए जाने तथा किसानों का कर्जा माफ किए जाने की मांग की। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन में गाय और सांड़ों को पकड़वाकर गोशालाओं में बंद कराया जाए। बिजली दस घंटे दी जाए। ग्रामीण उपभोक्ताओं के कनेक्शनों को नहीं काटा जाए। दस घंटे का जुर्माना लगाया जा रहा है वह गलत है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस संबंधी शिकायतों को एसपी देहात रणविजय सिंह को अवगत कराया। राष्ट्रीय मांगों से संबंधी प्रधानमंत्री एवं स्थानीय समस्याओं संबंधी ज्ञापन डीएम को संबोधित एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को सौंपा। महापंचायत में आगरा जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सिसोदिया, मथुरा जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, एटा जिलाध्यक्ष पंकज ठाकुर, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद मनसुख पहलवान, राष्ट्रीय सचिव जीतकमल सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कालीचरन चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें