फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

568 भवनों के लिए मात्र 52 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उसायनी के समीप बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए पात्र रुचि नहीं ले रहे। 568 आवासों के लिए कुल 52 लोगों ने ही अभी तक आवेदन किए हैं। जिसके चलते विभागीय अधिकारियों ने आवेदन की तिथि बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है।
विज्ञापन

लाभार्थियों द्वारा आवेदन के लिए रुचि न दिखाने के पीछे एक यह भी कारण माना जा रहा है कि आवेदनकर्ता को भवन मिलने के बाद दो साल में दो लाख रुपये जमा करने होंगे। 50 हजार रुपये की एक किश्त बनाई जाएगी। पहली किस्त जमा करने के बाद दूसरी किस्त छह माह बाद जमा करनी होगी। जिसके चलते पात्र इस योजना का लाभ लेने से बचते नजर आ रहे हैं।
ओबीसी वर्ग के लोगों के लिए है 27 प्रतिशत भवन
इस योजना के तहत उसायनी में बन रहे भवनों में से 21 प्रतिशत एससी तथा 27 प्रतिशत भवन ओबीसी वर्ग को दिए जाने हैं। शेष भवन के लिए सामान्य जाति के लोग आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इनको नहीं मिलेगा लाभ
पात्रों को लाभ देने के लिए कुछ शर्तें भी रखी गईं हैं। पक्के भवन स्वामी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। तीन लाख से अधिक की आय वाले व्यक्ति को इस योजना से वंचित रखा गया है। प्लाट स्वामी भी इस योजना से वंचित रहेंगे।
568 भवनों के लिए अभी तक कुल 52 लोगों ने आवेदन किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक है। इसके बाद भी अगर आवेदन नहीं आते हैं तो फिर से तिथि बढ़ा दी जाएगी। - कप्तान सिंह, अधिशासी अभियंता विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें