फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रव के संबंध में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एनआरसी व सीएए को लेकर गत 20 दिसंबर को शहर में हुए उपद्रव की मजिस्ट्रेटी जांच हेतु डीएम ने एसडीएम सिरसागंज को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी के अनुसार उपद्रव के संबंध में कोई भी जरूरी साक्ष्य उपलब्ध कराने के इच्छुक 25 जनवरी तक साक्ष्य उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन

20 दिसंबर 2019 को जुमा की नमाज के बाद नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हजारों की संख्या में एकत्रित हुई भीड़ द्वारा शहर के कई हिस्सों में अवैध असलहों आदि के साथ हिंसक प्रदर्शन किया गया था । उपद्रव पर उतारू भीड़ ने पुलिस चौकी नालबंदान पर आगजनी की थी। इसके अतिरिक्त प्रशासन व आमजन के कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था। उपद्रवियों ने जाटवपुरी, नैनी ग्लास, उर्वशी तिराहा पर भी तोड़फोड आगजनी व व्यापक पथराव की घटना कारित हुई थी। इसमें कई पुलिसकर्मी एवं आमजन घायल हुए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई जांच की संस्तुति के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह ने मजिस्ट्रियल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट सिरसागंज देवेन्द्र पाल सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच अधिकारी के अनुसार घटना के संबंध में लिखित, मौखिक एवं इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्य उपलब्ध कराने के इच्छुक आगामी 25 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं। कलक्ट्रेट मुख्यालय सिविल लाइन स्थित उपजिलाधिकारी कक्ष में उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें