फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की गई। जिसमें विश्वविद्यालय के 12 महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मैच का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. मौकम सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में आदर्श कृष्ण कॉलेज शिकोहाबाद, आरबीएस कॉलेज आगरा, एसआरके कॉलेज फिरोजाबाद, आगरा कॉलेज आगरा, बीएसए कॉलेज मथुरा, चौधरी रघुनाथ सिंह कॉलेज आगरा, विश्वविद्यालय कैंपस आगरा, सेंट जोंस कॉलेज आगरा, ऊषा कॉलेज, केआर कालेज मथुरा, कृष्णा कॉलेज आगरा और सी इम्पैक्ट इंस्टीट्यूट आगरा ने प्रतिभाग किया।
पहला मैच आरबीएस कॉलेज और एसआर एजूकेशन की टीम के बीच खेला गया। इसमें आरबीएस की टीम विजयी रही। दूसरा मैच आगरा कॉलेज आगरा और बीएसए मथुरा के बीच खेला गया, जिसमें बीएसए मथुरा की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरा मैच चौधरी रघुनाथ सिंह और छलेसर टीम के बीच खेला गया, जिसमें छलेसर की टीम विजयी रही। चौथा मैच सेंट जोंस कॉलेज आगरा और ऊषा कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमे ऊषा कॉलेज की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पांचवां मैच केआर कॉलेज मथुरा और कृष्णा कॉलेज के बीच खेला गया। जिसमें केआर कॉलेज ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता डॉ. जगदीश यादव के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें