टूंडला के नगला दत्त में स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण देते ट्रेनर रणजीत सिंह
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला दत्त और जाजपुर में स्काउट गाइड शिविर लगाकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर में परिषदीय विद्यालय के बच्चों को विविध जानकारी दी गईं।
ब्लॉक स्काउट मास्टर रणजीत सिंह ने स्काउट गाइड के बारे में बताया। शिविर में व्यायाम, तंबू लगाना, विभिन्न प्रकार की गांठ की जानकारी, सेल्यूट, ड्रिल, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्ट्रेचर की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर मीना कुमारी, संदीप शर्मा, अरविंद कुमार, मिथिलेश कुमारी, परवीन रानी, संतोष कुमार, विजय कुमार, गरिमा सिंह उपस्थित रहीं।