फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

Sun, 10 May 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सम्मानित किए गए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता। संवाद - फोटो : सम्मानित किए गए राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कानपुर के द स्पोर्ट्स हब में आयोजित 5वीं उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 में फिरोजाबाद जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 16 पदक जीते हैं। खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण, 2 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। पदक विजेताओं में वंशिका, प्रतिक्षा और लव सिंह के साथ पेरा वर्ग में सबनम कुमारी और अयान ने स्वर्ण पदक हासिल किए। रजत पदक विभूषिता भारद्वाज और प्रतिक्षा के नाम रहे, जबकि हेमप्रिभा, सृष्टि अग्रवाल, तेजल सिंह, श्रेष्ठा सिंह, काजल सिंह, अहान सिंह, कोमल शर्मा, जानवी कुलश्रेष्ठ और पाखी ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता अब मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। रविवार को भावुक ताइक्वांडो अकादमी में आयोजित सम्मान समारोह में उपखंड अधिकारी उदयवीर सिंह और जिला सचिव व प्रशिक्षक भावुक यादव ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षक भावुक यादव ने खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें