फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में दंगे की साजिश रच रही भाजपा, सपा

Sat, 18 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
विज्ञापन
प्रदेश में दंगे की साजिश रच रही भाजपा, सपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसपा के आगरा-अलीगढ़ जोन के को-आर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने भाजपा और सपा पर मिलकर प्रदेश में दंगा कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। वे शनिवार को बसपा राठौर समाज के सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

पालीवाल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता ने कहा कि भाजपा ने राठौर समाज को वोट के रूप में इस्तेमाल किया। बसपा इस समाज के साथ अब और अन्याय नहीं होने देगी। वहीं जोनल को-आर्डिनेटर विक्रम सिंह, मंडल को-आर्डिनेटर डा.ज्ञान सिंह, विधायक राकेशबाबू आदि ने भी सम्मेलन के बहाने सपा, भाजपा पर निशाना साधा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सालिकराम सिंह, योगेश बघेल, शैलेंद्र कुमार शैले, खालिद नसीर सिद्दीकी, शिवराज सिंह यादव, शैलेश कुमार यादव, संयोजक बबलू सिंह उर्फ गोल्डी राठौर, अशोक राठौर, मानसिंह उर्फ बेचा, शिवदयाल राठौर, रनवीर राठौर, हरिओम राठौर, रामवीर राठौर, राजेश राठौर, शिव कुमार राठौर, सुभाष राठौर, हरीशंकर राठौर,बदन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अमर सिंह राठौर ने की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें