कांग्रेसियों ने किया पीके टीम के आने पर मंथन
- फोटो : अमर उजाला
महानगर कांग्रेस कमेटी की गंज चौराहा स्थित कार्यालय पर आहूत बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अनुमोदित प्रशांत किशोर की टीम के आने पर मंथन किया गया। महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को प्रत्याशियों के मंथन एवं संगठन की मजबूती के लिए पीके (प्रशांत किशोर) की टीम आ रही है। यह टीम संगठन के पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों के साथ पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, पीसीसी सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से भेंट करेगी। 21 मई सुबह दस से दो बजे तक जिला एवं 2.30 से पांच बजे तक महानगर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, महासचिव, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एवं कांग्रेसजनों से भेंट करेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद, केशव देव, उमाकांत पचौरी, सौरभ पोरवाल, योगेश दिवाकर, उमर फारुख, संदीप तिवारी, सुरेंद्र नागर, माया गुप्ता, महेश पिप्पल, संजय चतुर्वेदी, शकील अहमद कुरैशी, इकबालउद्दीन एडवोकेट, आमिर अली, डा. वीके सिसौदिया, मिर्जा मुजफ्फर बेग, नौशाद कुरैशी, सुबूर अली, वकार अहमद, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी आदि मौजूद रहे।