फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पकडी पिस्टल एवं रायफल, चल रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना (फिरोजाबाद)। वोटरों को लाने के दौरान एक प्रत्याशी के पास से पुलिस को पिस्टल एवं रायफल मिली। पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेने के साथ एक युवक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं मतदान के दौरान कालेज के पास संदिग्ध रुप से घूम रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी डॉ. संजीव यादव अपने पक्ष के बीडीसी सदस्यों के साथ बस से आ रहे थे। एलआर बाईपास पर पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो बस में एक रायफल और पिस्टल मिली। पुलिस ने दोनों हथियारों को कब्जे में लेने के साथ ही एक युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं सीओ जसराना कमलेश कुमार एवं कोतवाल बीडी पांडेय ने कॉलेज के आसपास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे कई लोगों को हिरासत में लेकर थाना में बैठाया। सीओ कमलेश कुमार ने कहा चेकिंग के दौरान हथियार मिले हैं। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं डॉ. संजीव यादव ने कहा सुरक्षा की दृष्टि से हथियार लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें