फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल के पानी में कबूतर की बीट

Sat, 15 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
पानी की टंकी के टक्कन थे खुले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला अस्पताल में कुछ भी ठीक नहीं है। यहां महिला मरीजों को देखने के लिए पर्दा नहीं है। अस्पताल की पानी की टंकियां खुली थीं। उसमें कबूतर की बीट पड़ी थी। शौचालयों में पानी नहीं था वहीं चिकित्सकों के कक्ष के नल से पानी टपक रहा था। चारों ओर गंदगी थी। लेबर रूप का एसी खराब था डीएम मे इलेक्ट्रीशियन को फोन किया तो उसने बात करने की जगह फोन ही स्विचऑफ कर लिया। निरीक्षण में इतनी खामियां मिलने से खफा डीएम ने महिला अस्पताल की सीएमएस को मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी तक दे दी।  
विज्ञापन

18 अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक आलोक कुमार जिले में आ रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गया है। शुक्रवार को डीएम महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों के कक्ष में गए तो वहां कूलर का पानी भरा था। अंदर देखा तो दवाओं का बोर्ड काफी पुराना मिला।
टॉयलेट कक्ष में पानी नहीं आ रहा था। महिला मरीजों को देखने के लिए पर्दा नहीं मिला। डीएम ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ओपीडी कक्ष के छत पर पहुंचे तो देखा कि पानी की सभी टंकियां खुली थीं। उसमें कबूतर की बीट थी। बिजली के तार खुले होने पर महिला सीएमएस को चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं किया तो अभियोग दर्ज होगा। डीएम प्रसव केंद्र की ओर गए तो लेबररूम का एसी खराब था।
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन को बुलाने की बात कही परंतु डा.आरएन गर्ग ने उसे फोन मिलाया परंतु उसने बात करने के बजाय फोन बंद कर लिया। डीएम ने एसी को तत्काल ठीक कराने के आदेश दिए। टूंडला के नगला इस्माइल निवासी सीमा ने डीएम से अल्ट्रासाउंड नहीं होने की शिकायत की। जिला अस्पताल में दवाओं का स्टोर देखा।
अस्पताल में पड़े मलबे को हटवाने तथा नालियों में मच्छरों को देख दवा छिड़काव के आदेश दिए। डीएम को रोककर जगदीश ने गरम पट्टी तथा करबला निवासी कृष्णादेवी पत्नी प्रेम सिंह ने नसबंदी की धनराशि अभी तक नहीं मिलने की बात कही। महिला सीएमएस प्रतिमा सिंह, सीएमएस डा.अजय शुक्ला एवं डिप्टी सीएमओ डा.आरएन गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें