फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों पर हमले के विरोध में धरना

Mon, 22 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में पत्रकारों की हत्याओं और हमलों के विरोध में सोमवार को पत्रकार संघ के तत्वावधान में तहसील पर धरना दिया गया। पत्रकारों ने शाहजहांपुर में पत्रकार की हत्या में शामिल मंत्री को बर्खास्त करने और घटना की सीबीआई जांच की मांग से संबंधित राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

पत्रकार संघ के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में तहसील में धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में पत्रकारों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पत्रकार जागेंद्र सिंह की हत्या में शामिल मंत्री राममूर्ति की अविलंब गिरफ्तारी, बर्खास्तगी , मामले की जांच सीबीआई से कराने और बालाघाट में पत्रकार को जलाकर मारने के मामले में न्याय देने की मांग की गई। वहीं रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने भी धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया। अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पत्रकार चौथा स्तंभ है। उस पर हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में दिनेश प्रसाद, राजेश दुबे, निकुंज यादव, ब्रजेश राठौर,  मुकेश गुप्ता, विकास पालीवाल, सुनील यादव, राममोहन शर्मा, आरिफ खान, बनवारीलाल, गगन तोमर, प्रशांत, गगन बिहारी, शशांक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो परिचय- शिकोहाबाद तहसील में धरना देते पत्रकारों का समर्थन करते अधिवक्ता। फोटो संख्या पी-101
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें