फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम द्वार निर्माण को गांधीपार्क में धरना

Wed, 01 Jun 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
निगम प्रशासन द्वारा गांधीपार्क चौराहे पर परशुराम द्वार का निर्माण नहीं कराने से आक्रोशित ब्राह्मण समाज के लोगों ने बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त ने शीघ्र निर्माण का भरोसा दिलाकर प्रदर्शन समाप्त हो गया।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा गांधीपार्क चौराहे पर परशुराम द्वार के निर्माण को फाउंडेशन काफी दिनों पूर्व बना लिया था, लेकिन मुख्य द्वार अब तक नहीं बनाया गया। इससे आक्रोशित ब्राह्मण महासभा, परशुराम शोभायात्रा समिति एवं चाणक्य फाउंडेशन ने धरना प्रदर्शन किया। महासभा के जिलाध्यक्ष रवि शर्मा ने कहा कि निगम प्रशासन पिछले चार वर्ष से टाल मटोल का रवैया अपनाए है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने की सूचना पर पहुंचे नगर आयुक्त राम अवतार ने जल्द मुख्य द्वार का निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस मौके पर जयंती समिति के अध्यक्ष आकाश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, लकी गर्ग, सियाराम शर्मा, पीके पाराशर, शीलमणि शर्मा, रवींद्र लाल तिवारी, उमाशंकर मिश्र, अनुराग पंडित, नितेश भारद्वाज, अभिषेक उपाध्याय, विशाल दीक्षित, विवेक तिवारी, सीताराम शर्मा, सरोज शर्मा, गम्मा पंडित, पवन उपाध्याय, अखिलेश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें