फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अहिंसा के संदेश के साथ नसिया जिनालय में हुआ पिच्छिका परिवर्तन समारोह

Sun, 14 Dec 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 मुनि एकत्व सागर को पि​च्छिका भेंट करते हुए श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शीतलनाथ दिगंबर जैन जिनालय नसिया में मुनि एकत्व सागर का पिच्छिका परिवर्तन समारोह पूर्ण धार्मिक वातावरण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों गुरुभक्तों ने मुनि एकत्व सागर से आशीर्वाद प्राप्त किया। समाज की ओर से मुनिश्री को नवीन पिछिका भेंट की गई।
विज्ञापन

भगवान शीतलनाथ विधान का शुभारंभ संगीतकार विवेक जैन के मधुर भजनों और शास्त्री अमित जैन द्वारा उच्चारित मंत्रों के साथ हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुज जैन तुलसी बिहार, अनूप चंद्र जैन एडवोकेट, डॉ. धीरेंद्र जैन, प्रदीप जैन और विजय जैन एडवोकेट ने भगवान शीतलनाथ के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया।
मुनि एकत्व सागर को नवीन पिछिका भेंट करने का सौभाग्य श्याम कुमार जैन, सचिन जैन को मिला। जबकि पुरानी पिच्छिका जिनेंद्र जैन को प्रदान की गई। संचालन संजय जैन और विकास जैन ने किया। अभिषेक जैन, जितेंद्र जैन, विकास जैन, आकाश जैन, नरेंद्र जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें