बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी। स्रोत पुलिस
फिरोजाबाद। तमंचे संग फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
बसई मोहम्मदपुर पुलिस को जानकारी मिली कि सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने वाला आरोपी मडुआ निवासी राजेश निषाद है। सोमवार रात को मोहम्मदपुर मोड से मजार की तरफ जाने वाले रास्ते से पुलिस ने राजेश को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ में बताया कि शौक की वजह से तमंचे से संग फोटो प्रसारित की थी। वह हलवाई का काम करता है। संवाद