फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फोटो-शाही बड़ा इमामबाड़ा पर आज चढ़ाई जाएगी मेहंदी

Wed, 02 Jul 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
शाही बड़ा इमामबाडा में रखा जाने वाला ताजिया।  - फोटो : शाही बड़ा इमामबाडा में रखा जाने वाला ताजिया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मोहर्रम माह में मजलिसों का दौर शुरू हो गया। 3 जुलाई को मुहर्रम कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा में शाम साढ़े पांच बजे से रात्रि को तीन बजे तक मेहंदी चढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

शाही बड़ा इमामबाड़ा के कार्यक्रम उप संयोजक दिलशाद अली राजू ने बताया कि शाही बड़ा इमामबाड़ा में पूरे माह फातिहा,नजर ओ नियाज़ व मजलिसे (धार्मिक गोष्ठियों) का आयोजन किया जाएगा। मोहर्रम की 7 तारीख 3 जुलाई को शाम 5.30 बजे से रात्रि को तीन बजे तक महिलाएं, बच्चे और बुजुर्गों शाही बड़ा इमामबाड़ा पर मेहंदी चढ़ाएंगे। इस दौरान प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों का हुजूम रहता है। शुरूआत इमामबाड़ा कमेटी के संयोजक शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली मेहंदी पेश करेंगे। मुख्त हुजरे में अष्टधातु से निर्मित मुगल कालीन अलमों को जियारत में रखा जाएगा। देर रात तक तबर्रूकात तक्सीम (लंगर वितरण) होगा। अलमदारों एवं ताजिएदारों का मेहंदी जुलूस शीशग्रान होते हुए शाही बड़ा इमामबाड़ा पर पहुंचेगा। 4 जुलाई को इमामबाड़ा पर फातिहा होगा। 5 जुलाई शनिवार को शाम छह बजे सबसे बड़ा ताजिया इमामबाड़ा परिसर में ज़ियारत को रखा जाएगा। रात्रि नौ बजे प्रशासनिक अधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिकों द्वारा सरकारी सेहरा पेश किया जाएगा। मुहर्रम माह की 10 तारीख 6 जुलाई रविवार को शाही बड़ा इमामबाड़ा पर प्रातः यौम-ए-अशूरा (शोकसभा) का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें