बैंड-बाजे के साथ राम बरात उद्घाटनकर्ता के यहां पहुंचे समिति के पदाधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा जसराना में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित लीलाओं का मंचन 23 सितंबर से किया जाएगा। तैयारियों को समिति अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। समिति के पदाधिकारी राम बरात के उद्घाटनकर्ता के यहां बैंड-बाजे के साथ पहुंचे और उनको राम बरात में आने का न्यौता दिया।
श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारी नवीन शिवहरे, ललित गुप्ता, अमित मोहन लोधी, वरुण गुप्ता, सचिन पवार श्रीराम बरात के उद्घाटनकर्ता डॉ. उम्मेद सिंह राजपूत के यहां पहुंचे। बैंड-बाजे को लेकर पहुंचे पदाधिकारियों ने फलों एवं मिष्ठान की टोकरी देकर रामबरात में आने का निमंत्रण दिया। जानकारी देते हुए पदाधिकारियों ने बताया 23 सितंबर से शुरु होने वाली श्री रामलीला के भव्य आयोजन की तैयारियों अंतिम दौर में हैं। कहा मंचन के साथ मेले का भी आयोजन किया जाएगा। 23 को रामायण की आरती के साथ शुरु होने वाली रामलीला में 24 को भव्यता के साथ भगवान शिवजी की बरात निकाली जाएगी। इस दौरान दीपक गुप्ता, मोहित गुप्ता, जीतू गुप्ता, सुमित मोहन लोधी आदि लोग मौजूद रहे।