फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी पकड़ी

Wed, 04 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर पेट्रोलियम डिपो से कासगंज रेलवे डिपो में जा रहे पेट्रोल और डीजल की चोरी बुधवार को एसडीएम ने पकड़ी। इस मामले में टैंकर के चालक, परिचालक और तेल खरीदने वाले युवक को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया है। मौके से भारी मात्रा में पेट्रोलियम पदार्थ बरामद हुआ है।
विज्ञापन



बुधवार दोपहर एसडीएम श्रीराम यादव को सूचना मिली कि कातिकी गांव में शराब की अवैध कारोबारी हो रही थी। हालांकि कातिकी पहुंचने पर उन्हें कुछ नहीं मिला। तभी उनकी नजर रिजावली पुलिया के पीछे बने मकान पर खड़े तेल टैंकर पर पड़ी। टैंकर से पेट्रोल उतारा जा रहा है। इस पर उन्होंने तत्काल ही टूंडला, नारखी, रिजावली और नगला बीच पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापामारी कर करुआ उर्फ विजयवीर सिंह निवासी रिजावली के मकान से 1400 लीटर डीजल, सौ लीटर पेट्रोल, दो सौ लीटर नेप्था और चार सौ लीटर मिट्टी का तेल बरामद किया है।


एत्मादपुर ऑयल डिपो से पेट्रोल लेकर आए टैंकर को जब्त कर चालक सहवान निवासी सोलनपुर थाना मोहनगंज, रायबरेली और परिचालक गुड्डू निवासी सोलनपुर थाना मोहनगंज, रायबरेली, करुआ निवासी रिजावली को गिरफ्तार किया है। चालक के पास से 46 हजार की नकदी बरामद हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें