फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व प्रधान और बेटे को फावड़े से काटकर जिसने किया कत्ल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

Tue, 27 May 2025 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के टूंडला में पूर्व प्रधान और पुत्र का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। 

 
विज्ञापन
Firozabad Double Murder - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के  नगला सिंघी पुलिस ने एसओजी के सहयोग से पूर्व प्रधान और उनके पुत्र की हत्या के एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस टीमें फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन





 

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रविवार की शाम थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी पूर्व प्रधान अरविंद यादव और उनके बेटे नितिन यादव की ट्रैक्टर से खेत जोतने के दौरान जमीन की रंजिश में गांव के ही हुब्बलाल यादव उसके भाई देवेंद्र यादव और हुब्बलाल के पांच पुत्रों ने फावड़ा, बल्लम, फरसा से प्रहार कर हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड में मृतक पूर्व प्रधान के पुत्र रवि ने देर शाम थाना नगला सिंघी में हुब्बलाल, देवेंद्र, भोला, रवि, विपिन, मनीष, सन्नी व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी सौरभ दीक्षित ने तीन टीमों का गठन किया था। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल आरोपी भोला उर्फ मोहनवीर टीकरी पुलिया रामपुर रोड के पास मोटरसाइकिल से कहीं भागने की फिराक में है।
 
विज्ञापन

सूचना पर सीओ टूंडला अमरीश कुमार के नेतृत्व में टूंडला थाना प्रभारी अंजीश कुमार, नगला सिंघी एसओ विमलेश त्रिपाठी, एसओजी प्रभारी अमित तौमर ने पुलिस टीम के साथ उसकी घेराबंदी कर दी। अपने को घिर हुआ देख आरोपी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें