फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की चेतावनी के बाद भी बिना मास्क के घरों से निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने भले ही शासन के निर्देश पर घर से बाहर निकलने और भीड़ भाड़ वाले स्थान पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया हो, लेकिन सुहागनगरी की करीब 30 प्रतिशत जनता इसका पालन करती नजर नहीं आ रही है। लोग बिना माक्स लगाए जहां सड़कों पर घूम रहे हैं। वहीं दुकानों से खरीदारी भी कर रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन बार बार लोगों को मास्क लगाने की चेतावनी भी दे रहा है। इसके बाद भी लोग मास्क का प्रयोग करने से बच रहे है। सुबह कोटला रोड स्थित सब्जी मंडी के समीप प्याज, फल और सब्जी के ठेलों पर खरीदारी करते समय किसी के चेहरे पर मास्क नहीं लगा था। लोग कोरोना जैसी घातक बीमारी से लडऩे के लिए पूरी तरह लापरवाही बरत रहे थे। यह नजारा केवल कोटला रोड स्थित सब्जी मंडी का नहीं, बल्कि भीमनगर में भी देखने को मिला। यहां पर भी लोग बिना माक्स लगाए जगह-जगह ग्रुप बनाकर खड़े होने के साथ ही दुकानों से सामान की खरीदारी करते नजर आए। वहीं सदर बाजार स्थित छिगामल के बाहर ठेल पर भी लोग बिना माक्स लगाए नजर आए। वहीं लोग बिना माक्स लगाए वाहनों को सड़कों पर दौड़ते दिखाई दिए। इस बीच सुभाष तिराहा पर पुलिस ने कई वाहन चालकों को बिना माक्स और हेलमेट के पकड़े जाने पर वाहन का चालान करने की कार्रवाई की। इस बीच कुछ लोगों ने जेब में रखे माक्स को निकाल कर चेहरे पर लगाया।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें