फिरोजाबाद। विकास खंड शिकोहाबाद से जुडे़ कई ग्रामों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाय गया। ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं स्वच्छता का ध्यान रखने की हिदायत दी गई। मटसेना क्षेत्रांर्गत नगला मुल्ला,आनंदीपुर एवं करकौली आदि गांव में ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों की अगुवाई में जागरूकता अभियान चला। ग्राम सभा के जिम्मेदार लोगों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई। ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव हरेद्र पाल बघेल ने ग्रामीणों को बाहर से आने वाले लोगों की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम अथवा ग्राम सभा को देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि बाहर से आए अथवा बीमार व्यक्ति की सूचना नहीं देना भी गैर कानूनी है।