संत समागम में भाग लेने नगर से जाएंगे लोग
शिकोहाबाद। तीन दिवसीय निरंकारी संत समागम 24 मार्च से प्रयागराज में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भाग लेने के लिए नगर से बड़ी संख्या में भक्त भाग लेने जाएंगे। संयोजक सरोज निरंकारी ने बताया कि समागम से किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हेल्प लाइन और टोल फ्री नंबर 18001232005 पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध है। समागम स्थल पर पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंड से समागम ग्राउंड तक पहुंचने की सुविधा की गई है। संवाद