फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रसोइया भी दिखेंगे यूनिफार्म में, जल्द मिलेगी अनुदान राशि

Tue, 21 Mar 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रसोइया भी दिखेंगे यूनिफार्म में, जल्द मिलेगी अनुदान राशि
विज्ञापन

फिरोजाबाद। रसोइया भी यूनिफार्म में नजर आएंगे। परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील बनाने के लिए कार्यरत रसोइयों को शैक्षिक सत्र में वस्त्र खरीदने के लिए अनुदान मिलेगा। शासन से राशि मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग जिला स्तरीय कमेटी से मंजूरी लेकर राशि हस्तांतरित करने की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

सर्वशिक्षा अभियान के तहत जिले के 1869 परिषदीय विद्यालय में पंजीकृत बच्चों को दोपहर में पका-पकाया भोजन दिया जाता है। योजना के तहत जिले में 4500 रसोइयों का चयन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से किया गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानदेय में 500 रुपये वृद्धि के साथ साल में एक बार वस्त्र खरीदने के लिए 500 रुपये देने घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की ओर से घोषित वस्त्र अनुदान राशि विभाग के खाते में पहुंच गई है। धनराशि पहुंचने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों के खातों में प्रति रसोइया 500 रुपये भेजने की तैयारी में जुटा है। जिला समन्वयक एमडीएम सोनू कुमार का कहना कि रसोइयों को परिधान क्रय करने के लिए निर्धारित अनुदान राशि शासन से मिल चुकी है। जल्द ही वस्त्र राशि रसोइयों के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें