फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कुत्तों के आतंक से लोग परेशान

Mon, 26 Jun 2023 10:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला वंशीनगर बुढ़रई रोड स्थित क्षेत्र के ग्रामीणों ने एकत्रित होकर नगर पालिका परिषद पहुंचे। ग्रामीणों ने पालिका के कार्यालय अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने पालिका से क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वंशीनगर में बड़ी संख्या में कुत्ते मैनपुरी रोड पानी की टंकी पुराना कटघर की तरफ से आते हैं और क्षेत्र के जानवरों पर हमला करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह शिकारी कुत्ते कभी बकरी तो कभी जानवरों के छोटे बच्चों को अपना शिकार बनाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्होंने बच्चों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल खुलने वाले हैं। एसे में बच्चे स्कूल जाएंगे, तो उन्हें डर है कि ये कुत्ते कहीं बच्चों को भी चोटिल न करें। इस लिए समय रहते पालिका इन कुत्तों को पकड़ कर कहीं दूर भेज दे, जिससे लोगों को राहत मिल सके। मांग करने वालों में वीरेश, अनूप, दीपू और भोले सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें