फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बूंद बूंद पानी को तरस रहे गनेशपुर के लोग

सार

खेड़ा गनेशपुर की पानी की टंकी तीन दिन से बंद पड़ी है।इसके बाद भी लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिन से निगम के अफसरों से संपर्क किया जा रहा है लेकिन निस्तारण अभी तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
फिरोजाबाद ! खेड़ा गणेशपुर क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम के टैंकर से पानी भरते क्षेत? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। खेड़ा गनेशपुर की पानी की टंकी तीन दिन से बंद पड़ी है। लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे है। जलकल विभाग के टैंकरों से सप्लाई कराई जा रही है। इसके बाद भी लोगों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। गला तर करने के लिए लोग पानी खरीदने को विवश हैं लेकिन अफसर समस्या को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे। समस्या के चलते करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

जल निगम की खेड़ा गनेशपुर में बनी पानी की टंकी से मोहल्ला अब्बासनगर, रामगढ़ रोड, कोहिनूर रोड, हस्मतनगर, ऊर्दूनगर, 60 फुटा रोड, अंबेनगर, चिश्तीनगर, नगला पीपरिया के साथ आसपास के मोहल्लों में पेयजल सप्लाई दी जाती है। बृहस्पतिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद से यह टंकी बंद पड़ी है। टंकी बंद होने से जहां 11 मोहल्लों में पेयजल सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। वहीं दस हजार से अधिक की आबादी पानी के संकट का दंश झेलने के लिए विवश है।
जलकल विभाग के अफसर टैंकरों से पानी की सप्लाई करा रहे हैं। इन क्षेत्रों में टैंकरों की मांग अधिक होने के कारण अन्य क्षेत्रों में पानी की टैंकर नहीं पहुंच पा रहे। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिन से निगम के अफसरों से संपर्क किया जा रहा है लेकिन निस्तारण अभी तक नहीं हुआ। इससे लोगों में आक्रोश फैल रहा है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत का कहना है कि टंकी चालू कराने के लिए जल निगम से कहा गया है। जलभराव होने के कारण टंकी चालू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें