फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विवाहिता की मौत पर ससुराल और मायका पक्ष के लोग भिड़े

Sun, 23 Apr 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत पर ससुराल और मायका पक्ष के लोग भिड़े
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के रामकृष्ण नगर में बीमारी के चलते नवविवाहिता की शनिवार को मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायका पक्ष ने बेटी के ससुरालीजन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाई। जहां ससुराल और मायका पक्ष में कहासुनी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया।
राखी (22) पत्नी विकास कुमार निवासी रामकृष्ण नगर की शनिवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। पति विकास का कहना है कि तीन चार माह से राखी का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उसका स्थानीय जिला अस्पताल और आगरा स्थित नर्सिंग होम में उसका उपचार कराया गया। शनिवार को उसकी मौत हो गई। राखी की मौत की सूचना जैसे ही मायका पक्ष को लगी, वैसे ही मायका पक्ष के कई लोग मौके पर पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में भी मृतका के ससुरालीजन और मायका पक्ष में उसकी देखभाल को लेकर काफी कहासुनी हुई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया। निरीक्षक अपराध थाना उत्तर सुनील कुमार का कहना है कि मृतका की उपचार को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। दोनों को समझा बुझा दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दिया। घटना के संबंध में कोई भी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें