फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव पर भड़की जनता, जाम, हंगामा, नारेबाजी

Mon, 18 Jul 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
जलभराव की समस्या के चलते निगम पहुंची महिलाएं
विज्ञापन
 शहर में बरसात के बाद पैदा हुए जलभराव को लेकर जनता में आक्रोश है। आक्रोशित जनता ने निगम के गेट पर आधा घंटे तक जाम लगाकर हंगामा और नारेबाजी की। वहीं कृष्णानगर की जनता हाथों में डंडे थामकर काफी देर तक जलकल विभाग में भटकती रही। 
विज्ञापन

जलेसर रोड ककरऊ कोठी के निकट कृष्णा नगर में बरसात के चलते कई घरों में पानी घुस गया है। कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई न होने पर आक्रोशित महिला-पुरुष और बच्चे हाथों में डंडा थामकर सुबह 10 बजे जलकल विभाग पहुंच गए। उन्होंने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं ने कहा कि घरों में पानी भरने के कारण चूल्हा भी नहीं जल रहा है। लोगों ने मांग की कि जब तक सड़क निर्माण न हो तब तक पानी निकलवाकर मिट्टी डलवा दी जाए। इस दौरान महावीर सिंह, आनंद पाल, कृष्णपाल, अजय कुमार, भूरी सिंह, रामवीर आदि मौजूद रहे। 
आसफाबाद स्थित लालपुर हजीरा की जनता जलभराव की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंची। अफसरों द्वारा सुनवाई न करने से आक्रोशित लोगों ने निगम के गेट पर करीब 11.30 बजे जाम लगा दिया। आधा घंटे तक जाम लगाकर लोगों ने हंगामा किया। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार द्वारा जल्द समस्या का समाधान कराने आश्वासन देने पर लोगों ने जाम खोला। वहीं मदीना कालोनी, नूर नगर, कोहिनूर रोड, रानी नगर की जनता ने भी जलभराव की समस्या अफसरों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें