फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को बांटे कंबल

Fri, 25 Dec 2015 07:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मानव सेवा धाम सोसाइटी द्वारा गांव गांगनी में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 500 गरीबों को कंबल वितरित किए गए। वहीं इससे पूर्व सुंदर कांड के पाठ का आयोजन कराया गया।
विज्ञापन

  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलिया के अपर जिला जज डा. अमरपाल सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम सदर डा. पंकज पंकज वर्मा ने शिरकत की। अपर जिला जज ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। अत: सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्धजनों को गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। गरीबों की सेवा करने से मन सच्ची प्रसन्नता मिलती है। एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा ने कहा कि मानव सेवा धाम द्वारा गरीबों की मदद को बेहतर कार्य किया जा रहा है। समिति पदाधिकारी पूरी पारदर्शिता से सेवा कार्यों को अंजाम दे रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा यदि सोसाइटी को जिला प्रशासन से किसी मदद की जरूरत पड़ेगी तो वह सदैव तत्पर रहेंगे।  अपर जिला जज डा. अमरपाल सिंह, एसडीएम सदर ने 500 गरीबों को कबंल वितरित किए। सर्दी में कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल गए। कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह ने आय-व्यय का ब्योरा पेश किया। संचालन आरपी सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह, शकुंतला देवी, थाना प्रभारी जसपाल पवार, राजवीर सिंह, श्यामपाल सिंह, पुत्तू सिंह जादौन, देवेंद्र सिंह, राजेश पाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें