फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हेमंत ब्रजवासी के भजनों पर रात भर झूमते रहे लोग

Sun, 12 Mar 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हेमंत ब्रजवासी के भजनों पर रात भर झूमते रहे लोग
विज्ञापन

पंचकल्याणक महोत्सव में एक शाम भरतेश के नाम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन एक शाम भरतेश के नाम कार्यक्रम रामेश्वर रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जिसमें हेमंत ब्रजबासी ने भरतेश भगवान पर भजन सुनाए। भजनों पर श्रोता रात भर झूमते रहे।
जैन मुनि बालयोगी अमित सागर महाराज के सानिध्य में नगर में पंच कल्याण महोत्सव का आयोजन रामेश्वर रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है। यहां पर प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं। मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। सुबह से ही धार्मिक पूजा पाठ शुरू हो जाता है। सायं के समय लोगों के मनोरंजन के लिए भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। शनिवार रात को हेमंत ब्रजवासी की भजन संध्या हुई। उन्होंने पूरी रात लोगों को मधुर ध्वनि से भरतेश भगवान और भगवान महावीर के भजन सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। जिसमें प्रमुख रूप से अशोक जैन, नवीन जैन, राकेश जैन, शैलेंद्र जैन, प्रिन्स जैन, अनिल जैन, अरुण जैन, ज्ञानेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें