फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुरानी पेंशन बहाली को टूंडला होकर निकाला जाएगा पेंशन रथ

Thu, 13 Jul 2023 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। एनसीआरएमयू शाखा ने यूनियन कार्यालय में एक बैठक का आयोजित की। बैठक में 21 जुलाई को टूंडला होकर निकलने वाली पेंशन रथ की तैयारियों पर चर्चा की गई। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा व प्रयागराज मंडल के मंडल अध्यक्ष बलराम ने पेंशन रथ पर विस्तृत वार्ता की। मेंस यूनियन के शाखा मंत्री सरदार सिंह व जयकिशन अजवानी ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को पूर्ण विश्वास दिलाया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए वे और सभी रेल कर्मचारी उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि पेंशन रथ का टूंडला आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली के लिए 10 अगस्त को दिल्ली में जो प्रदर्शन होगा। उसमे रेल एवं राज्य कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेगा। बैठक में कैलाश चंद्र, सुनील कुमार, सतेंद्र यादव, वशी, अहमद, विनोद कुमार, तकनीकी सहायक कृषि. सुरेंद्र कुमार, गोदाम इंचार्ज ब्लॉक विष्णु कुमार आदि उपस्थित रहे।फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें