फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीपीआरओ कार्यालय में भ्रष्टाचार की डीएम से शिकायत

Thu, 13 Jul 2023 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करने देश दीपक बुधवार को डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार से मिला। उन्होंने शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के डीपीसी पुनीत निगम के खिलाफ कार्रवाई तो कर दी गई। लेकिन इसमें दोषी पाए गए जिला पंचायतराज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा एवं लिपिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। गत दिवस विधानसभा की पंचायतीराज समिति के समक्ष यह मामला गंभीरता से उठाया गया था। समिति की ओर से भी जिलाधिकारी को पूरे मामले की कमेटी बनाकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए थे। डीएम ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया। देश दीपक ने इस आशय का प्रति मुख्यमंत्री, प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ मंडलायुक्त एवं पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्यसचिव को भी भेजी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें