फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांच व चूड़ी की 150 इकाइयों को पीसीबी का नोटिस

Mon, 22 Jan 2024 01:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औद्योगिक आस्थानों में संचालित 150 कांच इकाइयों को पीसीबी ने नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को टीटीजेड में वायु गुणवत्ता सुधार के इंतजाम, औद्योगिक अपशिष्ट निस्तारण संबंधी प्रबंधों का विवरण प्रस्तुत करने को कहा है। नगला भाऊ, यूपीसीडा जलेसर, मिनी औद्योगिक आस्थान उसायनी एवं टूण्डला टीटीजेड क्षेत्र में हैं। यहां करीब 200 कांच व चूड़ी इकाइयों के अलावा डेकोरेशन इकाइयां हैं। इकाइयों को कारखाने में हाेने वाले वायु प्रदूषण नियंत्रण को नियंत्रित करने के उपायों के साथ ही औद्योगिक अपशिष्ट एवं दूषित पानी के निस्तारण के उपायों का लेखा जोखा प्रस्तुत करना होगा। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन




अधिकांश इकाइयों में नहीं हैं ईटीपी
अधिकांश इकाइयों में ग्लास कटिंग, ग्राइंडिंग एवं धुलाई होती है। कांच आयटम के डेकोरेशन में कई तरह के रसायन का प्रयोग होता है। इकाइयों में पानी के शुद्धिकरण व रीसाइकिलिंग के प्रबंध का अभाव है।



खुले में डंप हो रहा अपशिष्ट
टीटीजेड क्षेत्र में कांच इकाइयों के बाहर सड़कों पर अपशिष्ट को डंप किया जा रहा है।



अधिकारी की बात
करीब 150 इकाइयों को नोटिस जारी किए हैं। सभी से टीटीजेड में इंडस्ट्रीज संचालन से जुड़े नियमों के अनुपालन व अपशिष्ट प्रबंधन की रिपोर्ट मांगी है। - दिनेश चंद्र पांडेय, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें