फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 अप्रैल तक प्रस्तुत करें भुगतान देयक

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कलयाण कारी योजना के लाभार्थियों को दी जाने वाली आर्थिक मदद संबंधी देयकों का भुगतान आगामी तीस अप्रैल तक कराना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जिले के सभी आहरण-वितरण अधिकारियों को इस बाबत जरूरी निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव के अनुसार वित्तीय वर्ष 2019-20 में तकनीकी गड़बड़ी के कारण अथवा खाता संख्या में त्रुटि के चलते कल्याणकारी योजना के लाभार्थियों को भुगतान नहीं हो सका है। हस्तांतरित धनराशि कोषागार के लोखा शीर्ष संख्या 8670 में जमा हो गई है। उन्होंने कहा सभी आहरण-वितरण अधिकारी उक्त धनराशि का भुगतान लाभार्थी के खातों में कराने हेतु आवश्यक देयक 20 अप्रैल तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा अवशेष धनराशि लैप्स होने की आशंका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें