फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बुखार पीड़ित की मौत, झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना अरांव क्षेत्र के गांव भोगापुर में बुधवार शाम बुखार पीड़ित मरीज की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि गांव के झोलाछाप ने गलत इंजेक्शन लगा दिया था। इससे मरीज के मुंह से झाग निकलने लगे। मरीज को मरणासन्न हालत में छोड़कर झोलाछाप भाग निकला। परिजन उसे पहले सरकारी ट्रॉमा सेंटर और फिर आगरा के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भोगापुर निवासी राजवीर सिंह (50) बुधवार शाम अपने पड़ोसी विद्याराम के साथ गांव के ही एक झोलाछाप के पास बुखार की दवा लेने गए थे। परिजन के अनुसार, झोलाछाप ने राजवीर को इंजेक्शन लगा दिया। चचेरे भाई सुनील कुमार के अनुसार, कुछ ही देर बाद राजवीर की तबीयत बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। इसी दौरान आरोपी झोलाछाप अपनी दुकान छोड़कर भाग गया।
घबराए परिजन राजवीर को लेकर तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन कुछ उम्मीद लिए राजवीर को आगरा के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया। फिर परिजन शव लेकर वापस लौटे, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ऋषि कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन से तहरीर मिलने के आधार पर आरोपी झोलाछाप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें