पतंजलि योग विद्यापीठ द्वारा विशेष निशुल्क योग शिविर का समापन योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के संकल्प के साथ हवन कराकर किया गया। हरिद्वार से आए योग प्रचारक श्यामसुंदर ने पांच दिन में तरह-तरह के योग सिखाएं।
समापन समारोह में योग प्रचारक श्यामसुंदर ने कहा कि युवाओं के लिए 12 प्रकार के दंड जैसे वक्ष विकास, हनुमान दंड, पार्श्व दंड, चक्र दंड, शेर दंड, सर्प दंड का प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों की एकाग्रता और स्मृति को बढ़ाने के लिए ध्रुव आसन, वृक्षासन, शीर्षासन आदि का अभ्यास कराया गया। योग प्रचारक ने कहा कि देश में फैल रही असहिष्णुता अथवा वैचारिक संघर्ष की जड़ों से मुक्ति पाने के लिए देश के प्रत्येक व्यक्ति को प्राणायाम करना चाहिए। इस दौरान संरक्षक ओम देव, शिवा, रामसरन, हरिओम मिश्रा, पवन चौधरी, अमन पचौरी, अरुण राठौर, दीपक, संजय यादव, कन्हैया लाल, मनोज अनीता, सुनीता, श्वेता, उपासना, देवेंद्र आदि उपस्थित रहे।