फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के दरी से चलने पर यात्रियों का हंगामा

Sun, 18 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे ने सरपट दौड़ती ट्रेनों को रेंगने पर मजबूर कर दिया है। रविवार को भी कोहरे के चलते ट्रेनें फॉग स्पीड में ही चल सकी। इसके चलते शताब्दी, राजधानियों सहित दर्जनों ट्रेनें घंटे लेट चलीं। वहीं महत्वपूर्ण ट्रेनें भी तीन से 14 घंटे देरी से चल रही थीं। ट्रेनों की लेट-लतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को रीवा एक्सप्रेस के साढे़ चार घंटे देरी से चलने पर यात्रियों ने बलरई रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया। इस दौरान ट्रेन करीब पौन घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन



शनिवार रात लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस एक्सप्रेस छह व 11 घंटे देरी से पहुंचीं। इससे रेल यात्रियों को प्लेटफार्म पर समय गुजारना पड़ रहा है। रविवार सुबह छह बजे अप रीवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब चार घंटे देरी से बलरई रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन के लेट होने और उसे एक छोटे स्टेशन पर खड़े कर देने से यात्री परेशान थे। रेल प्रशासन ने यात्रियों को समझाया तब करीब पौन घंटे बाद ट्रेन को चलाया गया।

कोहरे से देरी से चलने वाली ट्रेनें
हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, सियादाह राजधानी एक्सप्रेस, पटना राजधानी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, पारसनाथ एक्सप्रेस, जनसाधारण, गोहाटी एक्सप्रेस, अनन्या एक्सप्रेस, कालका मेल, महानंदा एक्सप्रेस, नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, हाबड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, शिवगंगा एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, झारखंड एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस सहित अप व डाउन के लगभग 100 ट्रेनों से अधिक तीन से 16 घंटे देरी से चल रही थीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें