फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मिर्गी का दौरा पड़ने से चलती ट्रेन में थमीं यात्री की सांसें

Fri, 28 Aug 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
टूंडला। आनंदविहार से सियालदह की यात्रा कर रहे पश्चिम बंगाल के एक 30 वर्षीय यात्री की चलती ट्रेन में मिर्गी का दौरा पड़ने से मौत हो गई। ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन पर आपात स्थिति में रोका गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए उतारा गया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के नादिया जिला स्थित थाना चागदा के गांव शिवपुर चौगचा निवासी संजीत कुमार (30) बुधवार को पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12330) के कोच एस-5 की सीट नंबर 49 पर यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 9:45 बजे जब ट्रेन हाथरस के समीप पहुंची तब संजीत की तबीयत बिगड़ गई। कोच में मौजूद टीटीई और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए टूंडला कंट्रोल रूम को सूचना भेजी।
सूचना मिलते ही नॉन-स्टॉप चल रही ट्रेन को टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर रोका गया। आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए अचेत अवस्था में रेलयात्री को नीचे उतारा। मौके पर पहुंचीं रेलवे चिकित्सक डॉ. अक्षिता सिंह ने जांच के बाद संजीत को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मिले बैग से प्राप्त पहचान पत्र के जरिए उसकी शिनाख्त की गई। पुलिस ने यात्री के मोबाइल से उनके चाचा पियोलाल से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिजन ने फोन पर बताया कि संजीत को अक्सर मिर्गी के दौरे आते थे। जीआरपी थाना प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मिर्गी का दौरा पड़ने से यात्री की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें