फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 मीटर लंबे परिक्रमा मार्ग का निर्माण पड़ा अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। नारखी क्षेत्र के गांव नगला राधे के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से परिक्रमा मार्ग के निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल पूर्व शुरू हुए निर्माण कार्य को ठेकेदार ने अधर में छोड़ दिया है। जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण कालीचरन का कहना है कि करीब चार वर्ष पूर्व गांव के परिक्रमा मार्ग का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा करीब 150 मीटर लंबा अधूरा बना रास्ता बीच में छोड़ दिया है। जबकि परिक्रमा मार्ग के दोनों तरफ आरसीसी का निर्माण हो चुका है। वहीं, प्रेमपाल सिंह, प्रताप सिंह, सीमादेवी, जुगेंद्र पाल, रामपुत्र, देवेंद्र कुमार और राजेंद्र सिंह का कहना है कि यह कच्चा रास्ता उनके घरों के सामने से होकर गुजर रहा है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीच में रास्ता कच्चा होने के कारण यहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कालीचरन ने बताया कि वह इस संबंध में कई बार समाधान दिवस और तहसील दिवस में भी उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत कर चुका है। लेकिन अबतक मौके का निरीक्षण करने न तो अधिकारी पहुंचे है और नहीं सड़क का निर्माण हो सका है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से परिक्रमा मार्ग के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें