फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल की सप्लाई में बाधा बनी सफाई की खानापूरी

विज्ञापन
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर की सफाई के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश देतीं महापौर नूतन राठौर? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर की सफाई धीमी गति से किए जाने पर मंगलवार दोपहर को महापौर नूतन राठौर नगर निगम लेकर मौके पर पहुंचीं। जलकल संस्थान के 30 कर्मचारियों ने नहर की सफाई का काम शुरू किया। इसके बाद नहर में शाम तक जलस्तर तीन फीट तक पहुंच गया। देर शाम पानी नंदपुर इंटेक प्लांट तक आ गया। यहां से शहर के जलाशयों को सप्लाई छोड़ने की तैयारी की गई। महापौर ने जलकल अभियंता से पूरी रिपोर्ट तलब की है। बुधवार को शहर को गंगाजल मिलेगा।
विज्ञापन

झालगोपालपुर नहर में घास जमा होने के कारण नंदपुर इंटेक को आने वाली नहर में पानी का स्तर सोमवार दोपहर से गिरना शुरू हो गया था। जिसके चलते सोमवार शाम को शहर में पानी की सप्लाई बाधित रही। देर रात नहर का पानी डेढ़ फीट से नीचे पहुंच गया। जिसके चलते मंगलवार सुबह तो शहर को पानी की सप्लाई मिल गई। लेकिन शाम को सप्लाई देने के लिए जलनिगम ने हाथ खड़े कर दिए। क्योंकि शहर को शाम की सप्लाई देने के लिए नहर में पर्याप्त पानी नहीं था। जिसकी जानकारी होते ही जलकल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।
दोपहर 12 बजे नगर निगम की टीम लेकर महापौर नूतन राठौर मौके पर पहुंच गई। महापौर ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा नहर से घास आदि हटाने के नाम पर खानापूरी की जा रही थी। उन्होंने नगर निगम से तुरंत 30 कर्मचारी मौके पर बुलाए और अपने सामने सफाई शुरू कराई। करीब दो घंटे तक वह मौके पर रहीं। इसके बीच जलकल संस्थान की टीम लेकर नंदपुर इंटेक प्लांट पर पहुंची। शाम को सफाई होने के बाद नहर में पानी तीन फीट तक पहुंच गया। यहां से इंटेक प्लांट के लिए सप्लाई छोड़ दी गई। बुधवार को शहर को गंगाजल मिलेगा।
विज्ञापन

नंदपुर इंटेक तक पानी आने के बाद शहर की टंकियों को भरवाने का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह शहर को गंगाजल मिलेगा।
राकेश कुमार - एक्सईन जल निगम
मेयर ने दिए जांच के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभा के अधिकारियों ने मेयर नूतन राठौर को बताया कि नहर में सिल्ट जमा होने के कारण नहर में इंदपुर इंटेक तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। जबकि मेयर ने निरीक्षण में पाया कि सिंचाई विभाग द्वारा एक माह पूर्व नहर की मरम्मत कार्य हेतु जो बंधे नगला हरी सिंह सायफन पर लगाए गए थे। उन्हें नहर की मरम्मत के बाद खोला नहीं गया था। जिस कारण पानी अवरुद्ध हो रहा था। इस पर मेयर ने जलकल विभाग के एक्सईएन चंदन सिंह को निर्देश दिए है कि वह पूरी स्थिति की जांच कर रिपोर्ट दें।
तीन दिन बंद रहेगा 60 फुटा रोड
नगला बरी से सैलई की ओर जाने वाले 60 फुटा रोड पर जल निगम द्वारा फिर से नई पाइप लाइन डाले जाने के कारण यह मार्ग 15 से 17 जनवरी तक पूरी तरह से बंद रहेगा। नगला बरी से सैलई और सैलई से नगला बरी आने जाने वाले सभी दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केवल पैदल ही लोग जा सकते है। यह जानकारी जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें