फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 125 स्थानों पर सजेंगे पंडाल, आज से घर-घर विराजेंगे बप्पा

Tue, 26 Aug 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
08, टूंडला के उसायनी में गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी करते लोग संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्रद्धा और उल्लास के साथ बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले में घर-घर और सार्वजनिक पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। यह महोत्सव अगले दस दिनों तक चलेगा। गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए मंगलवार को बाज़ारों में भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर पंडाल सजाए जा रहे हैं। एलआईयू इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह के अनुसार ज़िले भर में 125 गणेश पंडाल स्थापित करने की अनुमति दी गई है। इन पंडालों में अगले 10 दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त
पंडित मोहित मिश्रा के अनुसार बुधवार को गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:07 बजे से 12:42 बजे तक रहेगा। हालांकि, राहुकाल को देखते हुए, सुबह 11:07 से 12:30 बजे तक का समय पूजा के लिए सबसे उत्तम है।
विज्ञापन


टूंडला में भी धूम
टूंडला। शहर में गणेश महोत्सव की धूम है। शहर और गांवों में 10 से 12 स्थानों पर भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। न्यू रेलवे कॉलोनी, कच्चा टूंडला, शिवपुरी, सब्जी मंडी और लाइनपार जैसे क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। ग्रामीण इलाकों जैसे नगला दत्त, रसूलाबाद, पचोखरा और उसायनी में भी बड़े स्तर पर आयोजन हो रहे हैं। मंगलवार को टूंडला की सब्जी मंडी और मूर्तियों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। बुधवार शाम को महाआरती के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें