फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को मतदान केंद्रों का प्रशासन ने कराया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व जिला प्रशासन पंचायत चुनाव के लिए बने मतदान केंद्रों का सत्यापन कराने का काम शुरू कर दिया है। जिले के पांच तहसीलों से पंचायत चुनाव के लिए तय मतदान केंद्रों की सत्यापन रिपोर्ट आठ फरवरी तक देने को कहा है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पहले से की जा रही है। पंचायतों की मतदाता सूची के फाइनल प्रकाशन के साथ मतदान केंद्रों एवं बूथों का निर्धारण का काम लगभग पूरा हो गया है। वर्तमान में डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जिले के मतदान केंद्रों के सत्यापन किए जाने का काम जिले की सभी पांच तहसीलों से शुरू करा दिया है।
एसडीएम एवं बीडीओ के निर्देशन में मतदान केंद्रों के भवनों, कमरों की संख्या के साथ आने-जाने का रास्ता और रैंप आदि का निरीक्षण किया जाना है। डीएम के निर्देश पर एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी एसडीएम को मतदान केंद्रों का सत्यापन करा आठ फरवरी तक रिपोर्ट मांगी है। कोई मतदान केंद्र जर्जर हालत में मिलता है तो उसको सुधार किए जाने अथवा उसके स्थान पर कोई अन्य मतदान केंद्र को बनाए जाने का प्रस्ताव आयोग को भेज सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकवार मतदान केंद्रों की संख्या
ब्लाक मतदान केंद्र
टूंडला 158
नारखी 115
फिरोजाबाद 138
जसराना 84
एका 112
हाथवंत 98
शिकोहाबाद 121
मदनपुर 156
अरांव 98
------------------------------
कुल 1080
-------------------------------
पंचायत चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों का सत्यापन तहसीलों तथा ब्लाकों में बीडीओ के माध्यम से कराया जा रहा है। आठ फरवरी तक सभी की रिपोर्ट मांगी है।
अनिल कुमार मिश्र
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें