फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टूंडला में 15 घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Wed, 24 May 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। क्षेत्र में सोमवार की मध्यरात्रि 33केवी का तार टूट गया। जब तक विभाग ने उसे सही किया। एत्मादपुर के पास 132केवी की विद्युत केबलों में आग लग गई। इसके चलते टूंडला शहर के साथ ही देहात में 15 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटौती के कारण गर्मी से लोग बेहाल रहे। साथ ही पानी के लिए भी परेशान रहे। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग कूलर, एसी चलाकर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार की रात 3.35 बजे बिजली गई तो सुबह आठ बजे तक नहीं लौटी। जानकारी करने पर पता चला कि एफएच मेडीकल कॉलेज के पास 33केवी का तार टूटने से बिजली गुल हुई है। मंगलवार सुबह विभागीय कर्मचारियों ने तार जोड़ते हुए बिजली चालू की। करीब 20 मिनट बिजली चली थी, तभी फिर से गायब हो गई। इस बार बिजली गई तो घंटों नहीं लौटी। लोग बिजली आने के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन दोपहर तक नहीं आई। जानकारी करने पर पता चला कि एत्मादपुर में 132केवी की विद्युत केबलों में आग लग गई है। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इस बीच लोगों के इन्वर्टर जवाब दे गए। कूलर, एसी और पंखा बंद होने से लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण व्यापार भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन



एक-एक बूंद पानी के लिए तरसे शहर व देहात के लोग
लगातार 15 घंटे बिजली के गुल रहने से इस भीषण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। सुबह नलों में पानी नहीं आया। टंकियां खाली होने पर सप्लाई बाधित रही। पीने के पानी के लिए लोगों ने आरओ प्लांटों की दौड़ लगाई, लेकिन बिजली न होने पर वहां भी पानी नहीं मिला। ऐसे में लोगों को पानी की बोतलें खरीदकर प्यास बुझानी पड़ी।

मध्यरात्रि 33केवी का तार टूट गया था। उसे सही कर विद्युत सप्लाई शुरू की। इसके कुछ ही समय बाद एत्मादपुर में 132 केवी की विद्युत केबलों में आग लग गई थी। सुबह से ही मरम्मत का शुरू करा दिया गया था। केबलों के बदलने के साथ ही आपूर्ति सुचारू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश प्रभाकर, विद्युत उपखंड अधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें