फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दखिनारा के प्रधान पद की मतगणना दोबारा कराने की मांग को लेकर बसपा के नेता पहुंचे मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद की ग्राम पंचायत दखिनारा में प्रधान पद के 123 मतों को पीठासीन अधिकारी की गलती के कारण निरस्त किए जाने की शिकायत लेकर बृहस्पतिवार को बसपा नेता जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित शिकायतीपत्र सौंपा। बसपा नेताओं ने ग्राम पंचायत के प्रधान पद की मतगणना दोबारा से कराने की मांग की।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद मतगणना में गड़बड़ी की शिकायतें शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार को बसपा जिलाध्यक्ष अनिल भाटिया, बसपा के वरिष्ठ नेता डॉ. ज्ञान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार टीटू सहित बसपा के अन्य नेता शिकोहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत दखिनारा की प्रधान पद की प्रत्याशी शशिप्रभा और उनके समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे।
शशि प्रभा का आरोप है कि ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 102 की मतगणना नवीन मंडी स्थल शिकोहाबाद में की गई। कुल 631 मतों में से 123 मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए जाने के कारण गणना करने वाले टीम ने निरस्त कर दिया। इस कारण वह चुनाव हार गई। बसपा नेताओं ने डीएम को संबोधित पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत की मतगणना दोबारा कराने की मांग की। शिकायती पत्र सौंपने वालों में शशि प्रभा, मोती माला, प्रियंका सिंह, भूदेवी, मंजू देवी, विनीता देवी, सुनीता देवी प्रमुख रहे।
विज्ञापन

इधर, ब्लॉक फिरोजाबाद की बरामई ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी महेशचंद्र जाटव ने डीएम को संबोधित शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि प्रधान पद पर उनकी दस वोट से जीत हो रही थी लेकिन ग्राम पंचायत के एआरओ ने गड़बड़ी कर दूसरे प्रत्याशी को तीन वोट से जिता दिया। पीड़ित ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की है।
वार्ड 24 के जिपं प्रत्याशी ने दी अनशन की चेतावनी
फिरोजाबाद। जिला पंचायत वार्ड 24 से प्रत्याशी रहे देवेंद्र प्रताप सिंह ने मतगणना अधिकारियों पर निर्वाचन पत्रावली में हेरफेर कर हराने का आरोप लगाया है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने निवास पर इस आशय से जुड़ी वार्ता के दौरान डीएम और निर्वाचन आयोग से मामले की पूरी जांच कराने और उचित निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें