फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : जनपद में दस आरओ और 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती कर दी है। इनमें 10 आरओ एवं 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी शामिल हैं। वहीं पांच निर्वाचन अधिकारी एवं 10 सहायक निर्वाचन अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं। 33 जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन जिला मुख्यालय तथा प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव को आरओ एवं ब्लॉकवार जिला पंचायत के वार्डों के लिए अलग-अलग एआरओ की तैनाती की है। फिरोजाबाद ब्लॉक में प्रधान, बीडीसी एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकनों के लिए श्रम प्रवर्तन अधिकारी कुंवर सिंह को निर्वाचन अधिकारी एवं दस सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए हैं।
टूंडला ब्लॉक में अनवर हुसैन कार्यालय अधीक्षक राजकीय पॉलीटेक्निक पहाड़ीपुर भौंड़ेला एवं नौ सहायक निर्वाचन अधिकारी, नारखी ब्लॉक में प्रकाश शंखवार श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी एवं नौ सहायक निर्वाचन अधिकारी, शिकोहाबाद ब्लॉक सुभाष चंद्र अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा व दस सहायक निर्वाचन अधिकारी, मदनपुर ब्लॉक में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी एवं 11 सहायक निर्वाचन अधिकारी, अरांव ब्लॉक में चंद्र मोहन सोलंकी अधिशाषी अभियंता अस्थाई निर्माण खंड को निर्वाचन अधिकारी एवं सात सहायक निर्वाचन अधिकारी, एका ब्लॉक में अजिताभ राय डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर एवं आठ सहायक निर्वाचन अधिकारी, जसराना ब्लॉक में धनंजय सिंह उप आयुक्त वाणिज्यकर एवं सात सहायक निर्वाचन अधिकारी, हाथवंत ब्लॉक में अजीत कुमार डिप्टी कमिश्नर वाणिज्यकर को निर्वाचन अधिकारी एवं नौ सहायक निर्वाचन अधिकारी तैनात किए हैं जबकि पांच निर्वाचन अधिकारी एवं दस सहायक निर्वाचन अधिकारी रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन

24 व 25 मार्च को होगा प्रशिक्षण
पंचायत चुनाव के लिए तैनात निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी का प्रशिक्षण 24 व 25 मार्च को विकास भवन के सभागार में दोपहर दो बजे से चार बजे तक होगा। फिरोजाबाद, नारखी, टूंडला, एका, मदनपुर के आरओ, एआरओ का प्रशिक्षण 24 मार्च को जबकि अरांव, हाथवंत, शिकोहाबाद, जसराना व जिला पंचायत के लिए तैनात आरओ व एआरओ का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें