फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पचोखरा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया चोरी का आरोपी

Sun, 28 Sep 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
-रविवार की देरशाम पचोखरा नारखी पैठ तिराहे पर हुई मुठभेड़,एक गिरफ्तार,साथी हुआ फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना पचोखरा पुलिस ने रविवार की शाम पशुपैठ तिराहे के पास हुई मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से रामगोपाल उर्फ करन घायल हो गया। घायल को उपचार को जिला अस्पताल भेजा है। उसके कब्जे के चोरी किया गया सामान बरामद किया है।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना पचोखरा क्षेत्र में 23 एवं 24 तारीख की रात्रि को चोरी की घटना को अंजाम दिया था। रविवार की शाम को सूचना मिली कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त नारखी की ओर जाने वाले पैठ तिराहे पर चोरी के सामान की बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर थानाध्यक्ष पचोखरा पारुल मिश्रा,मिशन शक्ति टीम के साथ तय स्थान पर पहुंच गए। पुलिस की टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक गोली लगने से गिर गया। जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश का नाम रामगोपाल उर्फ करन निवासी नई आबादी रहना एकता नगर थाना उत्तर है। उसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसके कब्जे से
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तमंचा, एक खोखा,दो जिंदा कारतूस,एक एलईडी टीवी सैमसंग, दस अंगूठी पीली धातु, चार अंगूठी मर्दानी पीली धातु, 16 जोड़ी ईयर रिंग पीली धातु, एक मंगलसूत्र, गले के कालर चार,एक मांग टीका,एक रानी हार, तीन कंठी, एक कान्हा जी की मढी हुई मूर्ति, मंगलसूत्र की छह डोरी बरामद की है। उसके भागे साथी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं है। शीघ्र ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें