फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कामाख्या के दरबार में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Fri, 26 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंबुबाची महोत्सव के तहत गुरुवार को मां कामाख्या धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पीठाधीश महेशस्वरूप ब्रह्मचारी के निर्देशन में वेदमंत्रों के साथ मां के पट खोले गए। श्वेत वस्त्रों को उतारकर मां का आकर्षक रूप से भव्य शृंगार किया गया। वहीं मंदिर में आकर्षक सजावट की गई। मंदिर प्रबंधन के साथ पुलिस की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रही। भक्तों के जयकारों से पूरे कस्बा भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

जसराना के मां कामाख्या धाम में गुरुवार को वेदमंत्रों के साथ अनुराधा मिश्रा, नोएडा की पूजा पुंडीर, भौंडसी हरियाणा की अनुराधा उपाध्याय, झपारा की निर्मला यादव, फर्रुखाबाद की विमला परिहार एवं लखनऊ की पुष्पा मिश्रा मां ने पट खोले। महेशस्वरूप ब्रह्मचारी के नेतृत्व में मंदिर के आचार्यों ने मां की मंगला आरती को संपन्न किया। मंगला आरती के बाद मां के सफेद शृंगार को उतारकर भव्य शृंगार किया गया। सुबह छह बजे से आम भक्तों के दर्शनों के लिए मां के पट खोल दिए। गर्भगृह के पट खुलते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पडा। अंबुबाची महोत्सव के दौरान मां के दर्शनों के लिए आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, मथुरा, कानपुर एवं लखनऊ के साथ अन्य जिलों के भक्तों ने मां से मुराद मांगी। प्रदेश के साथ ही हरियाणा, मध्यप्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान से भी बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शनों के लिए पहुंचे। इस दौरान मां के भक्तों को शर्बत पिलाया गया। मंदिर की ओर से सभी दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में बजने वाले घंटे एवं घड़ियालों की आवाजों के साथ भक्तों के द्वारा लगाए जाने वाले जयकारों से भक्ति की बयार बह गई।

लग गई लंबी कतारें
अंबुबाची महोत्सव के दौान मां कामाख्या के दर्शन करने के लिए भक्तों में अपार उत्साह था। मां के जयकारे के साथ भक्तों की लंबी कतारें लग गई। एक ओर जहां पुरुषों की कतार तहसील तक पहुंच गई तो महिलाओं की कतार मोहल्ला गाड़ीवान के करीब थी। मंदिर प्रबंधन के चुस्त एवं दुरुस्त व्यवस्था के चलते भक्तों को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें