फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कासगंज की घटना से आक्रोश, अधिवक्ता आज मनाएंगे काला दिवस

Sat, 07 Sep 2024 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या को लेकर जनपद न्यायालय के अधिवक्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने बैठक करके जिलाधिकारी एवं एसएसपी को ज्ञापन देने की तैयारी की। बार काउंसिल के आह्वान पर कासगंज की घटना को लेकर शनिवार को काला दिवस मनाने के साथ विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नाहर सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि कासगंज में महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के मामले में जिले का प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को कासगंज गया था। उन्होंने कहा कि कासगंज पुलिस प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बार एसोसिएशन महासचिव धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ लगातार घटनाएं हो रहीं हैं, इनकी रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।
शिवा भदौरिया ने कहा कि महिला अधिवक्ता की हत्या का खुलासा किया जाए। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हित में कदम नहीं उठा पा रही है। इस कारण नित नई घटनाएं सामने आ रहीं है। बार काउंसिल के आह्वान पर 7 सितंबर को काला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान विरोध किया जाएगा। अब्दुल सलाम एडवोकेट ने कहा कि पीड़ित अधिवक्ता परिवार को न्याय मिले, उन्हें एक करोड़ की सहायता राशि, आश्रित को नौकरी देने के साथ सुरक्षा व दोषियों पर कार्रवाई की जाए। रोष जाहिर करने वालों में कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, संतोष कुशवाह, रामरतन सिंह, अहिबरन सिंह, यतीश यादव, राजेश कुलश्रेष्ठ, गिरिजेश सिकरवार, सत्यवीर तांगड़, ओमसेवक, अवनीश राठौर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें